बेतिया , जुलाई 19 -- बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में दफनया हुआ एक विवाहिता का शव बरामद हुआ है।
पुलिस ने दहेज हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद मृतक के पति हरिओम महतो को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर माझरिया चंवर स्थित गन्ने के खेत से शव बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक निर्मला देवी (23) के भाई जीतू कुमार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने के साथ उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे और मांग पूरी नहीं होने पर 15 जुलाई को गला दबाकर हत्या कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित