पटना , मार्च 26 -- बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के साथ 25 नई चीनी मिल लगाने के लिए राज्य सरकार ने प्रयास शुरू कर दिया है।
राज्य में गन्ना का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन इसमें जल जमाव की समस्या से किसान परेशान हैं। इस समस्या का स्थायी निदान करने के लिए गन्ना उद्योग विभाग और जल संसाधन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार गन्ना कृषि क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या का स्थायी निदान कराया जाएगा। इसके लिए जल संसाधन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसकी समीक्षा के लिए जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित