गोपालगंज, 2जून (वार्ता)बिहार के सहकारिता सह- गन्ना उद्योग विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार को गोपालगंज जिले में सिधवलिया चीनी मिल का निरीक्षण किया एवं चीनी मिल सहित विभागीय पदाधिकारियों तथा कृषकों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

इस बैठक में विभाग की ओर से संचालित योजनाओं, चीनी मिल की तरफ से ईख मूल्य भुगतान, गन्ना सर्वे उर्वरक की उपलब्धता, मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना, यांत्रिकरण योजना, जल निकास एवं गन्ना विभाग की अन्य समस्या पर विचार विमर्श किया गया।

सचिव ने इस दौरान ससमय सर्वे का कार्य पूर्ण करने, ईख मुल्य भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए तथा गन्ना के उत्पादन एवं उत्पादकता तथा क्षेत्र विस्तार करने पर बल दिया।

सचिव श्री सिंह से विमर्श के दौरान किसानो ने उन्हें घोड़पडास के माष्यम से गन्ना फसल को हो रही क्षति के बारे में अवगत कराया। सचिव ने आश्वासन दिया कि घोड़पडास के नियंत्रण के लिए आवश्यक कारवाई की जाएगी। उन्होंने इस समस्या के निदान के लिए दिशा निर्देश भी दिए।

श्री सिंह ने कहा कि जिन जिलों में चीनी मिल नही है, उन जिलों में चीनी मिल स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल जमाव के कारण फसल क्षति होती है, जिससे उत्पादन घटता है। उन्होंने विमर्श के बाद जल निकास पर ध्यान देने की बात कही और उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ानें के लिए अच्छी फसल लगाने के लिए किसानों से आग्रह किया।

सचिव ने कहा कि किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए सरकार तत्पर है और चाहती है कि गन्न का उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हो।

इस समीक्षा बैठक में भारत सुगर मिल्स के पदाधिकारियों के आलावा ईख पदाधिकारी, सहायक निदेशक तथा उप निदेशक, ईख विकास मोतिहारी के अलावे मुख्यालय से सहायक निदेशक, ईख विकास मनोज चौधरी, एवं उप निदेशक, ईख विकास पटना उपस्थित भी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित