पटना , जुलाई 08 -- बिहार में गन्ना उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से लाई गई नई गन्ना पॉलिसी 2026 के बाद बिहार में नई चीनी मिले स्थापित करने की दिशा में तेजी आ गई है। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गन्ना विभाग और पीडब्लूसी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर गन्ना उद्योग मंत्री ने कहा कि यह साझेदारी गन्ना उद्योग के आधुनिकीकरण, तकनीकी सहयोग, संस्थागत क्षमता विकास और प्रभावी नीति के क्रियान्वयन को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में नई चीनी मिलें स्थापित कराने के लिए निवेशकों को लाने के उद्देश्य से कार्य करेगी।

इस मौके पर ईखायुक्त अनिल कुमार झा, विशेष कार्य पदाधिकारी श्रीमती प्रीति सिन्हा, संयुक्त ईखायुक्त वेदव्रत कुमार सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित