पटना , मई 19 -- न्ना उत्पादित होने वाले जिलों में क्षेत्रीय विकास परिषद का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। गन्ना उद्योग विभाग ने संबंधित जिलाधिकारियों के पास पत्र भेजकर क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि गन्ना का उत्पादन होने वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय विकास परिषद का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष संबंधित जिलों के जिलाधिकारी होते हैं। क्षेत्रीय विकास परिषद गन्ना उत्पादन वाले क्षेत्रों में विकास कार्य के साथ ही गन्ना किसानों की समस्याओं का निदान कराने का कार्य करता है।

बताया जाता है प्रत्येक वर्ष क्षेत्रीय विकास परिषद के लिए बजट तैयार किया जाता है। इसको लेकर गन्ना उद्योग विभाग ने संबंधित जिलाधिकारियों के पास पत्र भेजकर कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट प्रस्ताव तैयार करने के लिये परिषद की बैठक आयोजित किया जाए, जिससे कार्ययोजना पर परिषद की स्वीकृति प्राप्त हो सके।

विभाग ने संबंधित ईख पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि परिषद की बैठक में कार्ययोजना पर स्वीकृति प्राप्त कर उसे शीघ्र विभाग को उपलब्ध कराया जाए, जिससे उसका बजट बनाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित