झाबुआ , सितंबर 26 -- मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की बामनिया चौकी क्षेत्र के अमरगढ़ गांव में शुक्रवार शाम भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, खोरी फलिया स्थित तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चांपानेर निवासी पुष्पा गणावा पानी में डूब गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, परिवार में दादाजी के निधन के बाद तीसरे दिन का कार्यक्रम चल रहा था और परिजन भोजन की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान पुष्पा अपनी छोटी बहन हंसा के साथ घर में स्थापित छोटी गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने तालाब पहुंची थी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक पैर फिसलने से पुष्पा गहरे पानी में चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित