सीहोर , सितंबर 25 -- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान ग्रामीण क्षेत्र सीलखेड़ा से मुंगावली मार्ग पर स्थित खदान में एक नाबालिग की डूबने से मौत हो गयी।
हादसे में सीलखेड़ा निवासी अतुल अहिरवार (16) पुत्र अजब सिंह अहिरवार की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई.पुलिस के अनुसार गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए अतुल अन्य लोगों के साथ खदान के पानी में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे का कहना है कि पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित