चित्तौड़गढ़ , अक्टूबर 01 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के तलावदा गांव में आयोजित गणेशोत्सव के दौरान विवाद के बाद हुई एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुुरुवार को बताया कि 21 सितंबर की रात कमलेश मोगिया की धारदार हथियारों से हत्या की गयी थी। इस मामले में जांच के बाद पांच आरोपियों तरुण सालवी, रणवीर सिंह, पुनीत शर्मा, विक्रम सिंह और भूपेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया।
पुलिस ने बताया कि कमलेश मोगिया और आरोपी भूपेंद्र एवं पुनीत का गांव में बच्चों के गणपति के गरबा पांडाल में खेलने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद कमलेश ने आरोपी के घर के बाहर जाकर गाली गलौच की। इसके जवाब में आरोपी भूपेंद्र ओर पुनीत ने बदला लेने की नीयत से अपने तीन दोस्तों की मदद से तलवार और चाकू से कमलेश मोगिया की हत्या कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित