नागपुर , अक्टूबर 08 -- केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त व्यक्त करते हुए इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

श्री गडकरी ने गुरूवार को सोशल मीडिया पर कहा कि श्री पाटेकर के निधन की खबर बेहद चौंकाने वाली और दिल तोड़ने वाली है। उन्होंने मशहूर अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, "नाना और मेरे बीच बहुत करीबी और दोस्ताना संबंध थे। अपने दमदार अभिनय के दम पर श्री पाटेकर ने पांच दशकों से भी अधिक समय तक मराठी और हिंदी सिनेमा के ज़रिए दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनके खास अंदाज़ में संवाद बोलने के तरीके ने कई किरदारों को अमर बना दिया और उनके लिए एक अनोखी पहचान बनाई।"उन्होंने कहा कि श्री पाटेकर का जाना भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है। श्री गडकरी ने 'नाम फाउंडेशन' के ज़रिए सामाजिक कार्यों में उनके योगदान की सराहना की। ग्रामीण महाराष्ट्र में जल संरक्षण और जल विभाजन प्रबंधन के क्षेत्र में श्री पाटेकर का काम उल्लेखनीय और महत्वपूर्ण था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित