औरंगाबाद , नवंबर 02 -- बिहार में औरंगाबाद की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने सोमवार को कहा कि ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक महत्व वाले औरंगाबाद जिले के गजनाधाम को पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने आज नवीनगर प्रखंड के गजनाधाम में दो दिवसीय गजना महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गजना महोत्सव का आयोजन क्षेत्र की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा और धार्मिक आस्था को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में सार्थक पहल है।
श्रीमती शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से गजनाधाम स्थित पौराणिक मंदिर और आसपास के प्राकृतिक स्थलों के विकास के लिए व्यापक योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है, जिसका 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि गजनाधाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित