छपरा , सितम्बर 09 -- बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में छपरा-मुजफ्फरपुर मार्ग पर गंडक नदी के ऊपर बने पुल से कूदकर एक युवक ने देर रात आत्महत्या कर ली।

घटनास्थल पर नदी में छलांग लगाने वाले युवक की मोटरसाइकिल खड़ी मिली है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुल पर मोटरसाइकिल खड़ी देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के टीकमपुर गांव निवासी सचिन कुमार दास (26) के रूप में की।

सूत्रों ने बताया कि आशंका है कि सचिन ने पुल से गंडक नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित