, Sept. 11 -- ऊपरी धारा में प्रयागराज में गंगा का जलस्तर 81.02 मीटर रहा और नदी घट रही है, जबकि वाराणसी में जलस्तर 69.33 मीटर दर्ज किया गया और नदी का रुख बढ़ने का है। बक्सर में गंगा 59.83 मीटर पर बह रही है और यहां भी जलस्तर में कमी दर्ज की गयी है।
अन्य नदियों में गंडक डुमरिया घाट में 62.30 मीटर पर बह रही है और इसका जलस्तर घट रहा है। कोसी नदी के बलतारा में जलस्तर 35.14 मीटर और कुरसेला में 31.49 मीटर रहा। दोनों स्थानों पर नदी का जलस्तर घट रहा है और खतरे के निशान से क्रमशः 1.29 मीटर और 1.49 मीटर ऊपर है।
बागमती नदी बेनीबाद में 49.26 मीटर पर बह रही है और यहां जलस्तर बढ़ रहा है। यह खतरे के निशान 48.68 मीटर से 0.58 मीटर ऊपर है। बूढ़ी गंडक के खगड़िया में जलस्तर 38.36 मीटर रहा और नदी घट रही है।
पुनपुन नदी श्रीपालपुर में 52.01 मीटर पर है और खतरे के निशान से 1.41 मीटर ऊपर है। हालांकि यहां भी जलस्तर लगातार घट रहा है। घाघरा नदी के दरौली में जलस्तर 61.51 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से 0.69 मीटर ऊपर है और नदी बढ़ रही है। गंगपुर सिसवन में घाघरा 57.23 मीटर पर स्थिर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित