हरिद्वार , अगस्त 01 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के विष्णु घाट पर गंगा स्नान के दौरान शनिवार को तेज धारा में बह रहे 15 वर्षीय शिवभक्त का 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल रेस्क्यू कर लिया। घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली और बचाव दल की सराहना की।

जानकारी के अनुसार शनिवार को पंजाब के पटियाला जनपद के राजपुरा निवासी 15 वर्षीय भाविश पुत्र श्री ललित विष्णु घाट पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगा। सूचना मिलते ही कांवड़ मेला बचाव एवं सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित