ऋषिकेश , जून, 16 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश में तपोवन क्षेत्र स्थित साईं घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया, जो देर शाम तक जारी रहा।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से सात युवकों का एक समूह घूमने के लिए ऋषिकेश आया हुआ था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सभी युवक तपोवन स्थित साईं घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे। इसी दौरान शौर्य नागर (20 वर्ष) पुत्र किशनपाल, निवासी बिसरख जलालपुर, गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश), गंगा में तैरने लगा। नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण वह संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में बह गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित