हरिद्वार, अगस्त 11 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के सोफरी घाट पर गंगा नदी में डूबे युवक का शव मंगलवार को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने तलाशी अभियान के दौरान नौ दिन बाद बरामद कर लिया। युवक दो अगस्त से लापता था और उसकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार अभियान चला रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित