बुलंदशहर , नवंबर 8 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर स्थित गंगा घाट पर रविवार सुबह स्नान के दौरान दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। बड़ा भाई गंगा में डूबने लगा तो उसे बचाने के प्रयास में छोटा भाई भी गहरे पानी में चला गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम डबकोरा निवासी कुणाल चौहान (22) और कुशाल चौहान (20) रविवार सुबह अनूपशहर गंगा घाट पर स्नान करने आए थे। इस दौरान कुणाल गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए छोटे भाई कुशाल ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी पानी में डूब गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित