देहरादून , जुलाई 23 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में बजरंग सेतु के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू दलों की तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपने तीन साथियों के साथ लक्ष्मण झूला घूमने आया था। सभी गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। तभी एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित