मिर्जापुर , अप्रैल 15 -- उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी गांव में बुधवार को दो किशोरियां की गंगा नदी में डूबने से मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चेकसारी गांव निवासी निक्खे लाल की पुत्री अंशिका (14) और सुरेंद्र यादव की बेटी रंजना (15) आज सुबह लगभग ग्यारह बजे गांव से ही गुजर रही गंगा नदी में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्नान के लिए गई थी। स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी में चली गई और तैरना नहीं आने कारण पानी में डूब गयी।

घटना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय मल्लाहों एवं गोताखोरों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद दोनों शव बाहर निकाले और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित