वाराणसी , मई 26 -- ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन संपन्न किए गए।

इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए। प्रातःकाल में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर माँ गंगा की विधिवत आरती के उपरांत माँ गंगा का अभिषेक किया गया। इसके बाद धाम स्थित मंदिर परिसर में विराजमान माँ गंगाजी के विग्रह पर विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित