ढाका , अगस्त 27 -- बंगलादेश ने भारत के साथ गंगा जल बंटवारा संधि से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए एक नई टीम का गठन किया है और इस कदम के बारे में नयी दिल्ली को पहले ही सूचित कर दिया है।

बंगलादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने गुरुवार को संसद में यह जानकारी दी। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के सांसद अब्दुल अलीम के एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि सरकार अब भारत के जवाब का इंतजार कर रही है।

गंगा जल संधि के संबंध में पिछले सप्ताह भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि 1996 में 30 वर्षों की अवधि के लिए हस्ताक्षरित यह संधि दिसंबर 2026 में समाप्त होने वाली है। उन्होंने स्पष्ट किया था कि दोनों देशों के बीच नदियों से जुड़े सभी मुद्दों पर संयुक्त नदी आयोग के तहत चर्चा होती है और तकनीकी स्तर पर बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं।

भारत और बंगलादेश 54 नदियां साझा करते हैं और जल संबंधी सभी मामलों को स्थापित द्विपक्षीय तंत्र के माध्यम से हल किया जाता है। संधि की अवधि समाप्त होने के मद्देनजर दोनों देश वर्तमान में इसके नवीनीकरण, संशोधन या पुनर्मूल्यांकन पर बातचीत कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित