पटना , सितंबर 03 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनतादल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरूवार को पटना में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

श्री कुमार ने जेपी सेतु क्षेत्र से लेकर सिक्स लेन पुल तक गंगा के जलस्तर, नदी के बहाव एवं आसपास के इलाकों की स्थिति का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी उनके साथ थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित