ऋषिकेश , सितंबर, 27 -- उत्तराखंड में ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर जल पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार सुबह जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जल पुलिस की टीम ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं को लाउडस्पीकर के माध्यम से सतर्क करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही एहतियातन घाट को खाली कराने की कार्रवाई भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित