पटना , सितंबर 11 -- बिहार में गंगा और सोन समेत कई नदियों का जलस्तर शुक्रवार शाम तक कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बना रहा, हालांकि कुछ स्थानों पर इसमें गिरावट दर्ज की गयी है।

बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के बाढ़ प्रबंधन सुधार सहायता केंद्र, पटना की ओर से जारी 11 सितंबर 2026 को शाम छह बजे तक के जलस्तर के आंकड़ों के अनुसार, बक्सर में गंगा का जलस्तर 59.83 मीटर रहा, जो चेतावनी स्तर से 0.51 मीटर ऊपर है, लेकिन खतरे के निशान 60.32 मीटर से नीचे है। यहां जलस्तर स्थिर है।

मनेर में सोन नदी का जलस्तर 52.78 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 52 मीटर से 0.78 मीटर ऊपर है। यहां भी जलस्तर स्थिर बना हुआ है। पटना के दीघा घाट में गंगा का जलस्तर 51.00 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 50.45 मीटर से 0.55 मीटर ऊपर है। यहां जलस्तर घट रहा है।

पटना के गांधीघाट में गंगा 49.80 मीटर पर बह रही थी, जो खतरे के निशान 48.60 मीटर से 1.20 मीटर ऊपर है। यहां जलस्तर स्थिर है। बांकाघाट में जलस्तर 48.74 मीटर रहा और यह खतरे के निशान से 0.74 मीटर ऊपर है। यहां भी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

पंडारक में गंगा का जलस्तर 43.22 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 42.70 मीटर से 0.52 मीटर ऊपर है। यहां जलस्तर में गिरावट का रुख है। हाथीदह में गंगा 42.98 मीटर पर बह रही थी, जो खतरे के निशान 41.76 मीटर से 1.22 मीटर अधिक है और यहां जलस्तर स्थिर है।

मुंगेर में गंगा का जलस्तर 39.68 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 39.33 मीटर से 0.35 मीटर ऊपर है। सुल्तानगंज में गंगा 36.56 मीटर पर रही, जो खतरे के निशान 34.50 मीटर से 2.06 मीटर ऊपर है। हालांकि, यहां जलस्तर में गिरावट दर्ज की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित