अमरोहा, मई 23 -- उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना 'गंगा एक्सप्रेसवे' के प्रथम चरण के अंतर्गत मेरठ से बदायूं तक के 129.7 किलोमीटर लंबे खंड पर यातायात संचालन के लिए टोल की दरें आधिकारिक तौर पर निर्धारित कर दी गई हैं। मंडल के प्रशासनिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पीपीपी (डीबीएफओटी) मॉडल पर आधारित इस एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए वर्ष 2026-27 की नई दरें लागू कर दी गई हैं, जिसमें सड़क निर्माण के साथ-साथ मार्ग पर बने भारी लागत वाले पुलों का खर्च भी शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित