संभल , मई 05 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले की सीमा से लगे बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक डबल डेकर बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे बस में सवार 25 से अधिक यात्री घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 50 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पंजाब के लुधियाना से हरदोई जा रही थी। इसी दौरान बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई (जनपद संभल) में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित