हरिद्वार , जुलाई 14 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को गंगनहर पुलिस ने जांच के दौरान एक युवक को 11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तेलीवाला जाने वाले अंडरपास पर सघन जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ और तलाशी में युवक के कब्जे से 11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुबेर पुत्र आबिद हसन, निवासी ग्राम तेलीवाला, थाना पिरान कलियर, हरिद्वार के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित