नयी दिल्ली/ गांधीनगर (गुजरात) , फरवरी 19 -- अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की तैयारी के लिए खो-खो के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई ) के गांधीनगर क्षेत्रीय केंद्र में 17 फरवरी से नौ मार्च तक किया जा रहा है।
खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (केकेएफआई) द्वारा आयोजित इस शिविर में देशभर से लगभग 89 खिलाड़ी और 14 कोच एवं सहयोगी स्टाफ भाग ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित