खैरागढ़-छुईखदान-गंडई , मई 14 -- छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई संयुक्त जिले के ग्राम धनेली में पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। थाना खैरागढ़ में पदस्थ एक जांबाज आरक्षक ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सूखे कुएं में उतरकर एक बेजुबान बछड़े की जान बचाई। आरक्षक के इस साहस और संवेदनशीलता की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धनेली में एक बछड़ा पिछले लगभग डेढ़ दिनों से एक सूखे कुएं में गिरा हुआ था। काफी समय बीत जाने के कारण बछड़े की स्थिति गंभीर होती जा रही थी। ग्रामीणों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आज डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना खैरागढ़ में पदस्थ आरक्षक धनेश्वर ठाकुर बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचे। कुआं गहरा होने के बावजूद उन्होंने साहस दिखाया और स्वयं नीचे उतरने का निर्णय लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित