चंडीगढ़ , मार्च 05 -- हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा है कि सोनीपत जिले के राई विधानसभा क्षेत्र में स्थित खेल विश्वविद्यालय राई के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने 491.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

उन्होंने बताया कि इस राशि में से 371.20 करोड़ रुपये भवनों के निर्माण पर और 120 करोड़ रुपये खेल अवसंरचना के विकास पर खर्च किये जाएंगे। विश्वविद्यालय का मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है, जबकि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का कार्य जारी है। साथ ही परियोजना के लिए कार्यान्वयन एजेंसी को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।

खेल राज्य मंत्री ने यह जानकारी हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित