नयी दिल्ली , जुलाई 27 -- वरिष्ठ खेल पत्रकार जसविंदर सिद्धू का कल रात एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।
स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसजेएफआई) और दिल्ली खेल पत्रकार संघ (डीएसजेए) ने वरिष्ठ खेल पत्रकार जसविंदर सिद्धू के असामयिक निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। जसविंदर सिद्धू एक सम्मानित और समर्पित खेल पत्रकार थे, जिन्होंने अपने लंबे और शानदार करियर के दौरान कई प्रमुख समाचार पत्रों के लिए बेहतरीन काम किया। खेल पत्रकारिता के प्रति उनकी पेशेवर सोच, ईमानदारी और प्रतिबद्धता ने उन्हें देश भर के सहयोगियों और खेल जगत के लोगों का सम्मान दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित