भोपाल , मार्च 27 -- छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। तैराकी में सृष्टि वर्मा ने 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया, जबकि महिला हॉकी टीम ने बिहार को 9-0 से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की।
तैराकी स्पर्धा में सृष्टि वर्मा ने बेहतरीन तकनीक, संतुलित गति और मजबूत फिनिश का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके प्रदर्शन ने दर्शकों और विशेषज्ञों को प्रभावित किया। वहीं महिला हॉकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार तालमेल और रणनीति के साथ खेलते हुए बिहार के खिलाफ 9-0 से बड़ी जीत हासिल की। पूरे मुकाबले में टीम का दबदबा बना रहा।
खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम मानी जा रही है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने अपने कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में किया जा रहा है, जिसमें देशभर के जनजातीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित