, April 1 -- तीसरे मैच में गोअन्स ने जम्मू एंड कश्मीर को 3-2 से हराकर कर दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला अपने नाम किया। करण कुमार ने 22वें और 44वें मिनट में दो गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि सौरभ कुमार ने 55वें मिनट में निर्णायक गोल किया। मैच के अंतिम क्षणों में जम्मू एंड कश्मीर ने जोरदार वापसी की कोशिश की और 58वें व 59वें मिनट में लगातार दो गोल किए, लेकिन समय की कमी के कारण उन्हें बराबरी पर आने का अवसर नही मिला।

डिवीजन बी के पहले मुकाबले में दिल्ली ने तेलंगाना को 7-2 से करारी शिकस्त दी। दिल्ली की ओर से आर्यन और सुशांत सहरावत ने दो-दो गोल किए, जबकि रिहान, लव और आशीष ने एक-एक गोल कर टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की। तेलंगाना के लिए कप्तान जाला यशिथ सूर्य और अठराम संबु ने गोल किए, लेकिन टीम मुकाबले में पीछे रह गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित