भरतपुर , जुलाई 30 -- राजस्थान में धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र में फूलपुरा गांव के पास एक खेत में 85 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वृद्धा की पहचान गोपालपुरा निवासी गेंदा लोधी के रूप में हुई है जो दो दिन पहले घर से लापता हो गयी थीं।
पुलिस ने बताया कि वृद्धा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर घर से निकल जाती थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वृद्धा सुनसान क्षेत्र में एक खेत की तारबंदी में उलझकर गिर गयी थीं। तारों में फंसने के कारण वह बाहर नहीं निकल पायीं और वहीं उनकी मौत हो गयी।
पुलिस ने शव जिला अस्पताल भिजवाकर पोस्टमॉर्टम कराया और कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित