यमुनानगर, 12सितंबर (वार्ता) हरियाणा के यमुनानगर में अपराध शाखा-1 की टीम ने शनिवार को नाहर-ताहरपुर गांव के खेतों में गत छह जून को युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपराध शाखा-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंबाला शहर से आरोपी को काबू किया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

अपराध शाखा-1 के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम में शामिल उप निरीक्षक जसबीर सिंह, अशोक, दीपक और सुशील ने अंबाला शहर से दुखेड़ी निवासी विश्वजीत पुत्र ताराचंद को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि 32 वर्षीय उर्जनी निवासी नवीन की पुरानी रंजिश के चलते नाहरपुर-ताहरपुर में खेत में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित