भरतपुर , मार्च 26 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर के कुतलपुरा माल्यान गांव में गेहूं के खेत में देश के सबसे खतरनाक जहरीले सांपों में दूसरा स्थान रखने वाले रसेल वाइपर को देखकर वन विभाग का दल हैरत में पड़ गया।
सूत्रों ने बताया कि आर एस सैनी के खेत में कटाई कर रहे मजदूरों को जब सांप दिखा तो उन्होंने सांप पकड़ने वाले आवेश शर्मा को बुलाया। आवेश ने करीब चार फुट लंबे सांप काे सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। वह रसेल वाइपर को देख आश्चर्यचकित हो गये। इसके बाद सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया जिससे गांव वालों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित