भीलवाड़ा , फरवरी 20 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलियां थाना क्षेत्र में खेत में कृषि कार्य कर रही एक महिला को डरा-धमकाकर सोने के जेवरात लूटने आरोपी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पांच फरवरी को लक्ष्मीखेड़ा निवासी नंदभंवरी (55) और उसके पति मदन धाकड़ अपने खेत पर काम कर रहे थे।
पति खेत के दूसरे छोर पर था, तभी मोटर साइकिल पर तीन बदमाश वहां पहुंचे और अकेली महिला देखकर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र एवं मांदलिया लूटकर फरार हो गये। शोर मचाने पर जब तक पति मौके पर पहुंचा, आरोपी ओझल हो चुके थे।
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल एक बदमाश तिलिस्वां मेले में घूम रहा है। इस पर पुलिस दल ने दबिश देकर नरेश उर्फ गूंगा गंजर (24) काे दबोंच लया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित