उमरिया , अक्टूबर 01 -- मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कछौंहा में खेत में बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से गुरुवार सुबह एक महिला की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कछौंहा निवासी राजबाई बैगा (32) सुबह खेत गई थी। जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर झटका करंट के लिए तार बिछाए गए थे। बताया गया कि इन तारों में पंप की बिजली का प्रवाह हो रहा था। इसकी चपेट में आने से राजबाई गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन उसे उपचार के लिए मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित