हनुमानगढ़ , मई 25 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक किसान की खेत में ट्रैक्टर चलाते समय मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अलायला गांव में प्रताप (55) दोपहर में खेत में ट्रैक्टर चला रहा था।अचानक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया और प्रताप उसके नीचे दब गया। परिजनों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और भादरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित