श्रीगंगानगर , मई 23 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के धांधू गांव में अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति ने नहर के किनारे पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस सू्त्रों ने शनिवार को बया कि रणजीतसिंह रायसिख (43) शुक्रवार शाम को बकरियों के लिए चारा लेने खेत जाने की कह कर घर से निकला था। जब रणजीत काफी देर तक वापस घर नहीं आया तो घर वाले उसे ढूंढने के लिए खेत की तरफ गए। रास्ते में नहर के किनारे एक पेड़ से उसका शव लटकता हुआ मिला।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए घडसाना के सरकारी अस्पताल भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित