भीलवाड़ा , मार्च 21 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में पारोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक खेत में दबिश देकर भारी मात्रा में अफीम के पौधे बरामद किये हैं।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरां का खेड़ा में एक खेत में गेहूं की फसल के बीच में अफीम उगाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर खेत की घेराबंदी की। सघन तलाशी के दौरान गेहूं के खेत के बीच में अफीम के लहलहाते पौधे मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित