अलवर , जून 28 -- राजस्थान में अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में एक किसान की अपने खेत में कीटनाशक दवा के छिड़काव के बाद मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि भजनलाल उर्फ झंडू राम घर से सुबह खेत गया था। वहां खेत में फसल में दवाई का छिड़काव कर रहा था । अचानक दवा उसके मुंह में चली गई जिससे वह अचेत हो गया।

पुलिस ने बताया कि जब वह लौट कर घर नहीं आया तो परिजन खेत पहुंचे जहां उसे अचेत देखकर राजीव गांधी सामान्य अस्पताल ले गये। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित