देवास , अक्टूबर 19 -- मध्यप्रदेश में देवास जिले के पांदा जागीर गांव में खेत पर काम कर रहे मां-बेटे पर बिजली गिरने से 25 वर्षीय शिवम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

घटना के बाद शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. सुनील ने मामले की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित