भरतपुर , मार्च 03 -- राजस्थान में करौली के मण्डरायल क्षेत्र के नींदर गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खेत की मेड़ पर अचेत अवस्था में मिले युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
मृतक की पहचान विनोद उर्फ बबलू शर्मा के रूप में हुई। मृतक के कपड़ों से मृत्यु पूर्व लिखा एक पत्र बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने श्योपुर जिले के कैमारा खुर्द निवासी एक दम्पति के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए बताया कि मृतक का नामजद दम्पति से करीब पांच लाख 80 हजार रुपये का लेन-देन था। रुपए वापस मांगने पर आरोपियों ने उससे अभद्रता की और उसे गंभीर धाराओं और एससी-एसटी अधिनियम में फंसाने की धमकी दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित