आगरमालवा , अक्टूबर 16 -- मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले के नलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम धरोला में शुक्रवार सुबह 17 वर्षीय बालिका ममता बामनिया अपने खेत में बने कच्चे कुएं में मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, ममता पिता हेमराज बामनिया के लापता होने पर परिजनों ने गुरुवार शाम करीब चार बजे नलखेड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर उसकी तलाश की। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने ही खेत में बने कच्चे कुएं में मिली।

परिजन ममता को नलखेड़ा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित