श्रीगंगानगर , अप्रैल 15 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में 45 वर्ष के एक शख्स की खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान महावीर बिश्नोई (45) के रूप में हुई है। मंगलवार को शाम को रायसिंहनगर के नजदीक चक 11-टीके में महावीर एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में पाइप निकाल रहा था।अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित