झुंझुनू , मार्च 18 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले की खेतड़ी नगरपालिका की निर्वतमान उपाध्यक्ष सुनीता देवी ने बुधवार को कथित रूप से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। सुनीता देवी का कार्यकाल फरवरी में पूरा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करके आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि पीहर पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव राजकीय उप जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित