देहरादून , फरवरी 23 -- त्तराखंड के देहरादून में पुलिस ने इन दिनों खुले मे शराब पीने, हुड़दंग मचाने और शराब पीकर ड्राइविंग वालों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है।

सोमवार को पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए चालानी कार्रवाई की है, और उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज रात प्रेमनगर पुलिस ने प्रेमनगर बाजार, नन्दा की चौकी, सुद्धोवाला, झाझरा , विधोली तथा पौंधा क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में और गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले लोगों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित