भरतपुर , अप्रैल 29 -- राजस्थान में धौलपुर के खुली जेल में करीब दो वर्ष पहले फरार हुए आजीवन कारावास की सजा काट रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को धौलपुर के जिला विशेष दल (डीएसटी) ने राजकोट (गुजरात) से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बुधवार को बताया कि नौ जनवरी 2024 को अमरदास जिला जेल धौलपुर से फरार हो गया था। वह राजकोट, गुजरात में भेष एवं नाम बदलकर रह रहा था।
उन्होंने बताया कि अमरदास को रामगढ़ थाना क्षेत्र में पचवारा जिला दौसा में साधु की हत्या करने के मामले में दो दिसंबर 2023 को बंदी खुला शिविर सागांनेर जयपुर से धौलपुर स्थानान्तरित किया गया था। फरारी के दौरान वह अपने गाँव भिहानी में मदिर पर साधु के वेश में भी रहा था लेकिन पुलिस द्वारा लागातार गिरफ्तारी के प्रयासों को देखकर वह वहां से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित