बुलंदशहर , अक्टूबर 17 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र अभय की मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष कुमार जैन ने बताया कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला अभय अपनी मां और छोटी बहन के साथ बाजार जा रहा था। इसी दौरान महाराजा अग्रसेन स्कूल के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से अभय गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभय दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित