फरीदाबाद , अक्टूबर 31 -- हरियाणा के फरीदाबाद में महिला ने खुद का स्टेच्यू बनवाने की चाहत में बल्लभगढ़ की एक कारोबारी महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने स्टेच्यू बनाने का झांसा देकर महिला से 32,680 रुपये ठग लिए। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले में जयपुर निवासी रमन लाल को गिरफ्तार किया है।
बल्लभगढ़ निवासी 40 वर्षीय साक्षी ब्यूटी पार्लर के लिए कच्चा माल सप्लाई करने का काम करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर को वह इंस्टाग्राम पर रील देख रही थीं। इसी दौरान उन्हें स्टेच्यू बनाने से संबंधित एक वीडियो दिखाई दिया। रील के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उनकी वॉट्सऐप के जरिए बातचीत शुरू हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित